HomeNewsNational National

अनूठा डिस्कवरी पार्क अमेठी में

इलाहाबाद. विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में अपनी छवि स्थापित करने के बाद भारत लोगों को कला-तकनीक की सुविधाओं का ज्ञान और लुत्फ देने के उद्देश्य से एशिया का पहला अपनी तरह का अनूठा डिस्कवरी पार्क खोलने की तैयारी भारत कर चुका है।

विज्ञान एवं तकनीक मंत्रालय ने डिस्कवरी पार्क की योजना को हरी झंडी दे दी है और इसे भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान इलाहाबाद के एक्सटेंशन राजीव गांधी सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान अमेठी में खोला जाएगा।

आईआईआईटी-ए के निदेश डॉक्टर एमडी तिवारी ने कहा है कि कांग्रेस के युवा नेता और अमेठी से सांसद राहुल गांधी को इस परियोजना के शिलान्यास के लिए आमंत्रित किए जाने की योजना है। राहुल की उपलब्धता के अनुसार परियोजना का शिलान्यास या तो मई अंत तक किया जाएगा या जून की शुरुआत में। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि विज्ञान व तकनीक मंत्री कपिल सिब्बल होंगे।

उन्होंने बताया कि मंत्रालय पार्क के लिए पहले ही पांच करोड़ रुपए मंजूर कर चुका है। पार्क पूरी तरह से ग्रामीण जनजीवन और कृषि से जुड़े लोगों को फोकस करेगा। इस पार्क में रिसर्च और विकास सुविधाएं भी होंगी जैसे टेली-मेडिसिन, टेली-एजुकेशन जिनसे किसानों को उत्पादकता बढ़ाने में मदद मिलेगी। यानी खाद्यान्न संकट के लिहाज से यह काफी महत्वपूर्ण है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: