HomeBusinessDalal Street Dalal Street

बिकवाली के दबाव में टूटे शेयर बाजार

मुंबई.सेंसेक्स बैंकिंग, रियलिटी, और तेल व गैस क्षेत्रों के शेयरों में बिकवाली के दबाव के कारण बुधवार की दोपहर तक भारतीय शेयर बाजारों का रुख नर्म रहा। इससे पहले सुबह इनकी शुरुआत अच्छी हुई थी।

मुंबई स्टाक एक्सचेंज का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक ‘सेंसेक्स’ आज कल के मुकाबले 95.07 अंकों अथवा 0.55 फीसदी की बढ़त के साथ 17,479.01 पर खुला लेकिन कारोबार के अंत तक वह 91 अंक अथवा 0.5 फीसदी नीचे गिरकर 17,287 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टाक एक्सचेंज का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक ‘निफ्टी’ दोपहर तक 30 अंक यानि 0.6 फीसदी गिरकर 5,166 के स्तर पर बंद हुआ।

इससे पहले शुरुआती कारोबार के दौरान लाभ कमाने वाली कंपनियों में जयप्रकाश एसोसिएट्स, रिलायंस कम्युनिकेशंस और मारुति सुजुकी शामिल थीं जबकि सत्यम कंप्यूटर्स, रिलायंस एनर्जी और विप्रो को इस दौरान नुकसान का सामना करना पड़ा।

अन्य एशियाई बाजारों में कारोबार अच्छा रहा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: