News
Indians Abroad Indians Abroad लंदन. एक अहम फैसला लेते हुए ब्रिटेन के हाउस ऑफ लॉर्डस ने भारतीय डॉक्टरों के साथ भेदभाव को खत्म करने का कदम उठाया है। नए फैसले के तहत अब भारतीय डॉक्टर ट्रेनिंग पोजीशंस के लिए आवेदन कर सकेंगे।
अब तक ब्रिटेन में भारतीय मूल के डॉक्टरों को ट्रेनिंग पोजीशंस के लिए आवेदन करने की पात्रता नहीं थी लेकिन अब हाउस ऑफ लॉर्डस ने यह नियम शिथिल करते हुए यूरोपीय संघ और ब्रिटेन के डॉक्टरों के समान ही भारत के डॉक्टरों को भी यह पात्रता दे दी है। इस फैसले से 8 से 10 हजार भारतीय डॉक्टरों को लाभ की उम्मीद है।
इसके अलावा भारतीय डॉक्टरों को ईयू और ब्रिटिश डॉक्टरों के समान ही अन्य सुविधाएं जैसे वेतन, भत्ते आदि भी मिलेंगी। ट्रेनिंग पोजीशंस के लिए नियम को इस तरह से परिभाषित किया गया है कि अप्रैल 2006 से पहले के डॉक्टरों को यह फायदा मिलेगा और इन्हें ईयू के डॉक्टरों के समान दर्जा दिया जाएगा। जनवरी 2008 के बाद के डॉक्टर जगह नहीं होने के कारण इसके लिए एप्लाई नहीं कर सकेंगे।