bhaskar Web English
HomeNewsNational National

दिल्ली मेट्रो पहुंचेगी नोएडा, गाजियाबाद

नई दिल्ली. दिल्ली में यातायात को सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही दिल्ली मेट्रो रेल सेवा का अगला पड़ाव उत्तर प्रदेश का शहर नोएडा और गाजियाबाद है। इसके दूसरे चरण की पहली लाइन शाहदरा-दिलशाद गार्डन पर इसी सप्ताह परीक्षण शुरू हो गया है।

मेट्रो सुरक्षा आयुक्त भूपेंद्र सिंह ने मंगलवार को इस मार्ग पर 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गाड़ी दौड़ा कर परीक्षण करके नियमित सेवा के लिए हरी झंडी दे दी। उम्मीद है कि मई के अंतिम सप्ताह में इस पर परिचालन शुरू हो जाएगा। यदि ऐसा होता है तो निर्धारित समय से करीब सात माह पहले इस पर मेट्रो गाड़ियां दौड़ने लगेंगी।

दिल्ली मेट्रो के प्रवक्ता अनुज दयाल ने बताया कि दूसरे चरण की पहली लाइन पर दिसंबर 2006 में काम शुरू हुआ था और इस पर इस वर्ष के दिसंबर तक मेट्रो गाड़ियां चलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। दिल्ली मेट्रो की कार्यशैली के जानकार इस तथ्य से परिचित हैं कि यह संगठन किसी भी कार्य के लिए दो समय सीमा तय करता है।

एक समय सीमा आम जनता के बीच घोषणा करने के लिए होता है, जबकि दूसरी सीमा आंतरिक होती है। आंतरिक समय सीमा अमूमन घोषित समय सीमा से चार छह महीने पहले की होती है। इस लाइन में भी ऐसा ही हुआ और अपने पूर्ववर्ती रिकार्ड को बरकरार रखते हुए मेट्रो के इंजीनियरों ने इसे समय से छह महीने पहले तैयार कर दिया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: