HomeNewsIndians Abroad Indians Abroad

भारतीय कैबी पर हमले के खिलाफ प्रदर्शन

मेलबर्न. भारतीय टैक्सी ड्राइवरों ने एक भारतीय छात्र को चाकू से मारने के खिलाफ आज यहां मेलबर्न हवाईअड्डे पर रास्ता जाम जाम कर दिया। गौरतलब है कि एक भारतीय छात्र को (जो यहां टैक्सी भी चलाता था) कल मेलबर्न के उपनगर क्लिफ्टन हिल इलाके में एक होटल के बाहर चाकू मार कर बुरी तरह घायल कर दिया गया था।

बताया जा रहा है कि इस 23 वर्षीय छात्र पर उसके टैक्सी के ही 45 वर्षीय सवारी ने चाकू से हमला कर दिया था। इस मामले में दोषी पैरिश चार्ल्स को उसके रिहाइशी इलाके और उपनगर एलफिंगटन से कल रात साढ़े सात (स्थानीय समयानुसार) बजे यार्रा आपराधिक अन्वेषण खुफिया इकाई द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।

हालांकि भारतीय टैक्सी ड्राइवरों ने नस्ली भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा है कि इस दर्दनाक वाक्ये के बाद भी घायल को अस्पताल पहुंचाने में दो घंटे से उपर का वक्त लगा। घटना से गुस्साए 1000 से ज्यादा टैक्सी ड्राइवरों ने सड़कों पर जुलूस निकाले और उनकी सुरक्षा को नजरअंदाज किए जाने पर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

कई ड्राइवरों ने अपने कमीजें उतार कर मेलबर्न के सबसे ज्यादा आवा-जाही वाले सड़कों पर बैठकर ‘हमें न्याय चाहिए’ और ‘विक्टोरिया पुलिस, शर्म करो’ के नारे लगाए। इन टैक्सी ड्राइवरों ने पीड़ित के लिए मुआवजा, दोषी को सजा, सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त किए जाने के साथ ही कुछ रेल्वे स्टेशन पर देर रात को सुरक्षा चौकसी बढ़ाए जाने की मांग की।

हालांकि राज्य जन परिवहन मंत्री लिन कॉस्की ने कहा कि वह टैक्सी ड्राइवरों से तब तक बातचीत करने के लिए तैयार नहीं है, जब तक वह रास्ता जाम करेंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: