bhaskar Web English
HomeNewsNational National

चालक रहित विमान का सफल परीक्षण

बालासोर. चालक रहित विमान ‘लक्ष्य’ का आज उड़ीसा के बालासोर जिले के चांदीपुर समुद्र तट से सफलता पूर्वक परीक्षण किया गया।

भुवनेश्वर से 230 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज (आईटीआर) से ‘लक्ष्य’ का परीक्षण किया गया। इससे पहले भी कई बार ‘लक्ष्य’ का परीक्षण किया जा चुका है।

गौरतलब है कि रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने ‘लक्ष्य’ को तैयार किया है। चालक रहित इस विमान पर रिमोट द्वारा नियंत्रण रखा जाता है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: