चेन्नई. चेन्नई के अन्ना अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग के अधिकारियों ने 41 वर्षीय थाईलैंड की एक महिला से पांच करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त किए है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार चारुत बांस्कोने मंगलवार रात जेट एयरवेज की उड़ान से यहां पहुंची, जिसके पास से 4.9 किलोग्राम हेरोइन बरामद किया गया। कस्टम अधिकारियों ने बताया कि महिला ने अपने सूटकेस के नीचे इसे छुपाकर रखा था।
आव्रजन विभाग के सूत्रों ने बताया कि महिला ने स्वीकार किया है कि वह राजधानी दिल्ली में पर्यटक के रूप में एक महीने से अधिक दिनों तक रहने वाली थी।