HomeManoranjanMovie Masala Movie Masala

मुझे लगा कि पापा को सभी भूल चुके हैं: रवीना टंडन

मुंबई. रवीना टंडन सत्तर के दशक में वह ‘अनहोनी’, ‘खेल-खेल में’ और ‘खुद्दार’ जसी जबरदस्त फिल्मों का निर्देशन कर चुके रवि टंडन को ‘दादा साहब फाल्के अकादमी’ पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषण पर उनकी बेटी और अभिनेत्री रवीना टंडन ने खुशी जाहिर की है।

‘मोहरा’ और ‘दूल्हे राजा’ जसी फिल्मों में जबरदस्त अभिनय कर चुकीं रवीना ने कहा कि हमारे परिवार को ऐसी ही एक खुशखबरी की तलाश थी। मैं लंदन में थी जब मुझे मालूम हुआ कि पापा को ‘दादा साहब फाल्के पुरस्कार’ के लिए चुना गया है। मुझे लगने लगा था कि 1970 के सुपरहिट फिल्मों के निर्देशक को लोग भूल चुके हैं।

रवि टंडन के अलावा बुधवार को मुंबई में बी. आर. चोपड़ा को ‘फाल्के रत्न अवार्ड’ और अभिनेता राजेश खन्ना को ‘फाल्के गोल्डन एक्टर’ पुरस्कार से सम्मानित किया जाना है।

रवीना ने बताया कि उनके पिता ने कभी भी एक ही शली में बंधकरकाम नहीं किया। वह काम में विविधता पसंद करते थे।

फिल्म वितरक अनिल थडानी से शादी करने के बाद फिल्मों को अलविदा कह देने वाली रवीना ने कहा कि आज तक मैंने जो भी पाया, अपने पिता के कारण। वह न होते तो मुझे फिल्मों में कभी भी काम नहीं मिल पाता।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: