HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

हत्या कर 50 लाख लूटे

जुरहरा(भरतपुर): जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए कामां आ रहे लोगों को कुछ युवकों ने रोक कर मारपीट की और एक व्यक्ति को गोली मारकर पचास लाख रुपए लूट लिए। घटना जुरहरा के निकट हरियाणा के पुन्हाना तहसील के गांव खेड़ा स्थित पुल पर बुधवार दोपहर को हुई।

मृतक प्रकाश हरियाणा के गांव गुदराना का रहने वाला था। मृतक के परिजनों ने बताया कि गांव सहसन थाना जुरहरा में उन्होंने 50 बीघा जमीन खरीद थी। इसकी रजिस्ट्री के लिए वे कामां जा रहे थे। उनके पास दो बैगों में करीब 95 लाख रुपए थे। गांव खेड़ा के पुल के समीप मोटरसाइकिल पर हथियारों से लैस छह युवकों ने उनकी कार के आगे मोटरसाइकिल लगा दी और ड्राइवर को पीटने लगे। एक युवक ने अगली सीट पर बैठे रामेश्वर को गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया।

उन्होंने रुपयों को छीनने की कोशिश की। इस पर प्रकाश बाहर आया और एक आरोपी को कब्जे में ले लिया। उसने बचाव करते हुए प्रकाश को भी गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही दम तोड़ दिया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: