HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

राज्य की पहली एजूकेशन डायरेक्ट्री का विमोचन

जयपुर: दैनिक भास्कर की एजुकेशन डायरेक्टरी ‘एंडलैस स्काईज’ में अब छात्रों को बेहतर कैरियर ऑप्शन मिल पाएगा। राज्य में एजुकेशन की अपनी तरह की पहली बार प्रकाशित डायरेक्ट्री में प्रदेश की विभिन्न शिक्षण संस्थाओं का विस्तृत ब्यौरा दिया गया है। डायरेक्ट्री का विमोचन बुधवार को प्रमुख शासन सचिव (स्कूली शिक्षा) सुधीर भार्गव ने किया।

‘एंडलैस स्काईज’ में छात्र और अभिभावकों को डिग्री, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स देने वाली विभिन्न शिक्षण संस्थाओं की जानकारी मिलेगी। इसमें जिलेवार इंस्टीट्यूट के पते, फोन नंबर, सीटों की स्थिति का विवरण भी दिया गया है। मेडिकल, इंजीनियरिंग, लॉ, मैनेजमेंट, कंप्यूटर, र्न्िसग, एविएशन, टीचर ट्रेनिंग, फैशन डिजाइनिंग सहित विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का ब्यौरा है।

इस डायरेक्ट्री का फायदा दूर-दरदराज के उन छात्रों को मिलेगा जो जानकारी के अभाव में बेहतर कैरियर बनाने से वंचित रह जाते हैं। भार्गव ने दैनिक भास्कर की इस पहल की सराहना करते हुए डायरेक्ट्री को सभी छात्रों के लिए फायदेमंद बताया। इस अवसर पर राजस्थान विश्वविद्यालय के छात्र परामर्श केंद्र के निदेशक डॉ. दीपक सक्सेना भी मौजूद थे। सक्सेना का डायरेक्ट्री से जुड़ी जानकारी जुटाने में खास योगदान रहा है। यह डायरेक्ट्री राज्यभर में प्रमुख बुक स्टॉल और दैनिक भास्कर केंद्रों पर उपलब्ध होगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: