दौसा: पूर्व मंत्री किरोड़ीलाल मीणा पर हमले की आशंका के चलते पुलिस ने बुधवार रात मेहंदीपुर बालाजी मोड़ पर स्थित एक होटल को घेर लिया। हालांकि, जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक हथियारबंद 20-25 लोग दो गाड़ियों में बैठकर चले गए।
मीणा इसी होटल में रुके हुए थे और उन्होंने ही पुलिस को बताया था कि होटल में 20-25 आतंकी ठहरे हुए हैं। पुलिस आशंका व्यक्त कर रही है कि ये सभी मीणा पर हमला करने आए थे। घटना की जानकारी मिलते ही मीणा के समर्थक भी होटल पर पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करीब 20-25 हथियारबंद लोग होटल में रुके हुए थे। वे सभी हरियाणा के रहने वाले बताए गए हैं। वे जिन गाड़ियों में बैठकर गए, उनमें भी हथियार रखे हुए थे। पुलिस ने कुछ और ही कहा आईजी ग्वाला ने भास्कर को बताया कि बालाजी मोड़ स्थित मंगलम होटल से पूर्व मंत्री किरोड़ी लाल मीणा यह अफवाह फैलाई कि यहां गुर्जर समाज के लोग आए हुए हैं जो उन्हें मारना चाहते हैं। इस अफवाह के बाद आस-पास के गांवों से मीणा समाज के लगभग 150 लोग होटल के बाहर एकत्र हो गए। पुलिस होटल में ठहरे हुए उन लोगों में से कुछ को मानपुर थाने लाई जहां उनसे पूछताछ की गई।