भोपाल. बरकतउल्ला विश्वविद्यालय ने बीएचएमएस प्रथम और तृतीय वर्ष न्यू कोर्स, एमए एजुकेशन पहला सेमेस्टर, एमएससी बायोटेक्नालाजी पहला सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है।
एमएससी बायोटेक्नालाजी पहला सेमेस्टर
इस परीक्षा में कुल 30 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिसमें से 29 परीक्षार्थी पास हुए हैं। परीक्षा परिणाम 96 प्रतिशत रहा है। सभी कालेजों को परीक्षा परिणाम की प्रति भेजी जा रही है। अंकसूची भी जल्दी ही भेज दी जाएगी। परीक्षा परिणाम की जानकारी विवि के नोटिस बोर्ड और वेबसाइट से ली जा सकती है।
बीएचएमएस तृतीय न्यू कोर्स
इस परीक्षा में कुल 156 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिसमें से 93 परीक्षार्थी पास हुए हैं।
एमए एजुकेशन पहला सेमेस्टर
इस परीक्षा में कुल 80 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिसमें से 67 परीक्षार्थी पास हुए हैं। परीक्षा परिणाम 83 प्रति. रहा है।
बीएचएमएस प्रथम
इस परीक्षा में कुल 07 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिसमें से 02 परीक्षार्थी पास हुए हैं। परीक्षा परिणाम 28.57 प्रतिशत रहा है।