रायपुर. अविभाजित मप्र के पूर्व मंत्री बंशीलाल धृतलहरे का बुधवार सुबह बिलासपुर में निधन हो गया। वह ६८ वर्ष के थे। सरकारी सूत्रों ने यहां बताया कि श्री धृतलहरे कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। मध्यप्रदेश में अजरुन सिंह एवं मोतीलाल वोरा के मंत्रिमडलों में श्री धृतलहरे मंत्री थे।