HomeNewsMetrosIndore Indore

आज से मिलेंगे मध्यम श्रेणी के प्लॉटों के फॉर्म

इंदौर. इंदौर विकास प्राधिकरण गुरुवार से स्कीम-134, 136 और 140 के मध्यम आकार के प्लॉटों के फॉर्म बेचना शुरू करेगा। 15 मई तक शहर की पांच प्रमुख बैंकों की 45 शाखाओं से फॉर्म खरीदे और जमा किए जा सकेंगे। 28 मई को अभय प्रशाल में लॉटरी होगी। तीनों स्कीमों में मध्यम श्रेणी के करीब 1000 प्लॉट हैं।

प्राधिकरण के संपदा अधिकारी सी.एल. रखया ने बताया मध्यम श्रेणी में 801 से 1500 वर्गफीट तक के प्लॉटों के लिए आवेदन बुलाए जा रहे हैं। एक फॉर्म की कीमत 250 रुपए होगी। इस बार भी फॉर्मो का वितरण शहर की पांच बैंकों की 45 शाखाओं के माध्यम से होगा। श्री रखया ने बताया जिन बैंकों की शाखाओं में फॉर्म उपलब्ध रहेंगे उनमें ओरिएंटल बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, एचडीएफसी और देना बैंक शामिल हैं।

30 हजार रुपए अर्नेस्ट मनी

250 रुपए के फॉर्म के साथ इस बार प्राधिकरण ने नई चीजें जोड़कर इनका आकर्षण बढ़ाया है। संपदा अधिकारी पी.सी. जैन ने बताया फॉर्म के साथ लोगों को एक ब्रोशर मिलेगा जिसमें प्लॉट संख्या के अलावा स्कीम संबंधी जानकारियां होंगी। एक मेप भी मिलेगा ताकि लॉटरी खुलने पर लोग प्लॉट की लोकेशन देख सकें। आवेदक को फॉर्म जमा करते वक्त अर्नेस्ट मनी के रूप में 30000 रुपए का ड्राफ्ट देना होगा। यदि लॉटरी में नाम आता है तो आगे यह राशि समायोजित हो जाएगी और नहीं आता है तो लौटा दी जाएगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: