इंदौर. जिले के 75 गांव के मोरों के गुरुवार से दाना-पानी का इंतजाम हो गया है। वन विभाग इनकी देखभाल करेगा ताकि गर्मी में इन्हें खानपान के लिए धूप में भटकना न पड़े। हर वर्ष विभाग गर्मियों में इनकी देखभाल करता है किंतु यह देखभाल 15 मई के बाद से प्रारंभ होती थी। इस मर्तबा महू व देपालपुर में लू लगने से पांच मोरों की मौत के बाद विभाग जल्दी हरकत में आ गया।
वन विभाग ने उन गांव को चुना है जहां मोरों की संख्या ज्यादा रहती है। ग्रामीणों को भी सहयोग के लिए आग्रह किया गया है। वनमंडलाधिकारी बी.एस. अन्निगेरी ने बताया इस वर्ष 1 लाख 88 हजार रुपए का बजट रखा गया है। इसमें खाद्यान सामग्री बांटी जाएगी और जहां पानी के लिए कुंडे टूट गए है वहां कुंडे रखे जाएंगे। प्रत्येक गांव में ये खाद्य सामग्री पहुंचा दी गई है और कुंडों में पानी डलवाने के लिए टैंकर उपलब्ध कराए जा रहे है।