HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

5वीं में 89, 8वीं में 67 फीसदी पास

बिलासपुर. जिला बोर्ड द्वारा आयोजित पांचवीं एवं आठवीं परीक्षा के परिणाम बुधवार को घोषित किए गए। पांचवीं का परिणाम 89 फीसदी रहा। इसमें नियमित व स्वाध्यायी मिलाकर कुल 50 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 43 हजार से भी अधिक बच्चे उत्तीर्ण हुए। आठवीं का परिणाम 67 फीसदी रहा। इसमें 43 हजार नियमित व स्वाध्यायी परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें 27 हजार बच्चे उत्तीर्ण हुए।

बुधवार का दिन स्कूली बच्चों व अभिभावकों के लिए खास था। छात्र जहां नतीजे को लेकर चिंतित थे, वहीं नतीजे जानने के बाद निर्मित होने वाली स्थिति को लेकर अभिभावकों में भी चिंता थी। नतीजे डीईओ बीएल र्कुे व अधिकारियों की उपस्थिति में सेंट जोसेफ स्कूल से सुबह 10 बजे घोषित किए गए।

शिक्षाधिकारियों का कहना है कि दोनों ही कक्षाओं का परीक्षाफल बीते साल की तुलना में बेहतर रहा। बीते वर्ष पांचवीं का परीक्षाफल 88 फीसदी था, जिसमें इस साल एक फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। आठवीं के परीक्षाफल में काफी अंतर देखा गया है। बीते साल सफल होने वाले परीक्षार्थियों की संख्या 59 प्रतिशत थी, जबकि इस साल इसमें आठ प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

दो दिनों में स्कूलों को मिलेगी अंकसूची: शिक्षा विभाग के अनुसार पांचवीं एवं आठवीं कक्षा की अंकसूची सभी स्कूलों को शुक्रवार तक जारी कर दी जाएगी, जिसे स्कूल अपनी सुविधानुसार उसी दिन से या शनिवार से वितरित कर सकेंगे। इससे पहले छात्रों को परीक्षा परिणाम की जानकारी देने नेट पर डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डाट अविशइंफोटेक डाट काम नामक वेबसाइट पर परिणाम डाल दिया है।

मेरिट सूची एक सप्ताह में: शिक्षाधिकारियों ने बताया कि मेरिट सूची की घोषणा एक सप्ताह के भीतर कर दी जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि परिणाम जारी होने व अंकों की जानकारी होने के बाद अनेक छात्रों द्वारा पुनर्गणना कराई जाती है, जिसमें कई बार नंबर बढ़ भी जाते हैं, ऐसी स्थिति में मेरिट सूची की पहले से घोषणा नहीं की जाती। होम एक्जाम के नतीजे भी जारी: जिले के सभी निजी एवं शासकीय स्कूलों में कक्षा पहली से लेकर नौवीं एवं ग्यारहवीं के परिणाम बुधवार को घोषित कर दिए गए। परीक्षाफल जानने के लिए छात्र अपने-अपने अभिभावकों के साथ सुबह से स्कूलों में देखे गए। इसके विपरीत कई स्कूलों में रिजल्ट लेने वाले छात्रों संख्या कम रही।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: