News
Metros
Chandigarh Chandigarh पंचकूलाहरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की 12वीं कक्षा के परिणाम में जहां साइंस और आट्र्स में जिले का परिणाम पिछले साल के मुकाबले सुधरा है, वहीं कॉमर्स में कमजोर रहा है। साइंस में इस साल परिणाम 82.46 फीसदी रहा, जबकि पिछले साल यह 75.27 फीसदी था। आट्र्स में इस साल परिणाम 85.69 फीसदी रहा, जबकि पिछले साल ये 59.45 था। कॉमर्स का परिणाम 77.55 रहा, जो पिछले साल 86.17 फीसदी था।
साइंस विषय में सार्थक मॉडल गवर्नमेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल सेक्टर-12ए के अमित ने 86.6 फीसदी अंक लेकर जिले में पहला स्थान हासिल किया। इसी स्कूल के मनदीप ने 83 फीसदी अंक लेकर जिले में दूसरा और गवर्नमेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल सेक्टर-6 के शिवम ने 81.8 फीसदी अंक लेकर जिले में तीसरा स्थान हासिल किया।
कॉमर्स विषय में गवर्नमेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल रायपुररानी की गिरिजा गोयल ने 86.6 फीसदी अंक लेकर पहला स्थान हासिल किया। हिंदू गल्र्स सीनियर सेकंडरी स्कूल कालका की पारुल ने 83.4 फीसदी अंक लेकर दूसरा और गर्वनमेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल कालका के मुकेश ने 81.4 फीसदी अंक लेकर जिले में तीसरा स्थान हासिल किया।
आट्र्स विषय में न्यू इंडिया सीनियर सेकंडरी स्कूल सेक्टर-15 के विकास ने 84.8 फीसदी अंक लेकर जिले में पहला, जैनेंद्रा गुरुकुल सीनियर सेकंडरी स्कूल की पूजा ने 83.4 फीसदी अंक लेकर जिले में दूसरा और न्यू इंडिया सीनियर सेकंडरी स्कूल के ही उमेश ने 82 फीसदी अंक लेकर जिले में तीसरा स्थान हासिल किया।
साइंस विषय में जिले में 154 बच्चों ने परीक्षा दी, जिनमें से 127 पास हुए। कॉमर्स में 294 बच्चों ने परीक्षा दी, जिनमें से 228 पास हुए। इसी तरह आट्र्स में 1349 बच्चों ने परीक्षा दी, जिनमें से 1156 बच्चे पास हुए। जिले में तीनों विषयों में 1797 बच्चों ने 12वीं की परीक्षा दी, जिनमें से 1511 बच्चे पास हुए। जिले का ओवर ऑल परिणाम 84.08 फीसदी रहा। पंचकूला के बीएन सीनियर सेकंडरी स्कूल सेक्टर-12 का परिणाम 100 फीसदी रहा।
न्यू इंडिया सीनियर सेकंडरी स्कूल सेक्टर-15 का परिणाम 97 फीसदी रहा। गवर्नमेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल सेक्टर-7 का साइंस विषय में परिणाम 100 फीसदी रहा। सार्थक मॉडल सीनियर सेकंडरी स्कूल सेक्टर-12ए का परिणाम 100 फीसदी रहा। गवर्नमेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल मांदना का परिणाम आट्र्स में 100 फीसदी रहा। आजाद सीनियर सेकंडरी स्कूल पिंजौर का कॉमर्स में 100 फीसदी परिणाम रहा। गवर्नमेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल बाड़गोदाम और बसौला का परिणाम 100 फीसदी रहा। इस तरह गवर्नमेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल सेक्टर-15 का परिणाम 92.24 फीसदी रहा। गवर्नमेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल हंगोला का परिणाम 97.5 फीसदी रहा।
बीएन सीनियर सेकंडरी स्कूल सेक्टर-12 में विकास कुमार ने स्कूल में पहला, ओम प्रकाश ने दूसरा और कुलदीप रावत ने तीसरा स्थान हासिल किया। न्यू इंडिया सीनियर सेकंडरी स्कूल सेक्टर-15 में विकास ने जिले में पहला, उमेश ने जिले में तीसरा और अंकिता ने जिले में 10वां स्थान हासिल किया। स्कूल में 23 बच्चों ने फस्र्ट डिवीजन हासिल की।
सरकारी स्कूलों में बच्चों का रुझान आट्र्स की ओर जिले में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी के तहत12वीं कक्षा में साइंस और कॉमर्स में दाखिला लेने वाले बच्चों की संख्या काफी कम है। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले ज्यादातर बच्चों का रुझान आट्र्स की ओर है। खासतौर से गांवों के कई सरकारी स्कूलों में तो साइंस और कॉमर्स में बच्चे हैं ही नहीं। जिले में सरकारी व कुछ निजी स्कूलों मेंं केवल 127 बच्चों ने साइंस ली और कॉमर्स में भी 228 बच्चों ने दाखिला लिया, जबकि आट्र्स में 1349 बच्चों ने दाखिला लिया।