bhaskar Web English
HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

एक्सेप्शनल मेमोरी का बनाया रिकॅार्ड

चंडीगढ़चंडीगढ़ के ऋषि चुटानी ने 250 शब्दों की सीरीज को एक बार में याद करके एक्सेप्शनल मेमोरी का रिकॉर्ड कायम किया है। इसके लिए उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्डस में शामिल किया गया है। अब तक यह रिकॉर्ड 150 शब्दों तक था। ऋषि ने इसे तोड़कर नया रिकॉर्ड कायम किया है।

क्या था कंपीटिशन : पूना में गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्डस की ओर सेएक्सेप्शनल मैमोरी का रिकॉर्ड बनाने के लिए कंपीटिशन करवाया गया था जिसमें ऋषि ने पार्टिसिपेट किया। वे बताते हैं, इसमें 250 शब्दों को क्रम में बोल दिया गया था। इसके बाद कुछ सेकंड का इंटरवल था और फिर पूछा गया कि कौन से नंबर पर क्या बोला गया था। जैसे 46 नंबर पर क्या शब्द बोला था, 67 नंबर पर क्या बोला गया था। मैंने सिर्फ एक बार सुनने के बाद ही 250 शब्दों को बिना किसी समस्या के बताकर मैमोरी का यह रिकॉर्ड कायम किया। ऋषि एमबीए के दौरान पूना में ही था।

कैसे हुए कामयाब : ऋषि बताते हैं, एमबीए के दौरान मैमोरी मजबूत बनाने के लिए मैंने एक वर्कशॉप अटैंड की थी। उस वर्कशॉप के बिना मैं यह वल्र्ड रिकॉर्ड बना ही नहीं सकता था। वहां हमें चीजों को ग्राफिक्स के माध्यम से याद रखना सिखाया गया था। जैसे कोई भी शब्द बोला जाता है तो उसकी पिक्चर माइंड में बैठा लो। कंपीटिशन में मैंने यही फंडा अपनाया। पहला कंपीटिशन : ऋषि के मुताबिक यह उनका पहला कंपीटिशन था।

इससे पहले किसी क्विज तक में पार्टिसिपेट नहीं किया। पार्टिसिपेट करते समय सोचा भी नहीं था कि जीत जाऊंगा। वैसे कंपीटिशन के समय काफी तनाव में था। लेकिन मैंने संतुलन नहीं खोया। पूरे आत्मविश्वास के साथ बोलता रहा और अंत में जीत हासिल की।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: