HomeHealth Health

रजोनिवृत्ति की उम्र का पता लगाना हुआ आसान

लंदन.अब महिलाओं की रजोनिवृत्ति की उम्र पता लगाना आसान हो जाएगा। इससे उन्हें यह निर्णय लेने में आसानी होगी कि वे किस उम्र में बच्चे को जन्म दें। यह बात एक नए अध्ययन में सामने आई है।

नीदरलैंड के यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंट्रल के शोधकर्ताओं ने महिलाओं के रक्त में मौजूद एंटी-म्यूलेरियन हार्मोन (एएमएच की मात्रा का अध्ययन किया। गौरतलब है कि रक्त में एएमएच की मात्रा ही अण्डाशय में फोलिसाइल्स की मात्रा को निर्धारित करती है।

जब अण्डाशय में फोलिसाइल्स समाप्त हो जाते हैं तो महिलाओं में रजोनिवृत्ति हो जाती है। सामान्यत: महिलाओं में रजोनिवृत्ति 40 से 60 वर्ष की उम्र में देखी जाती है।

शोधकर्ताओं ने मादा चूहों की एएमएच की मात्रा का अध्ययन किया और पाया कि युवा चूहों में एएमएच की मात्रा कभी समाप्त नहीं होती।

शोधकर्ता जेरोन वान डिजलडोर्प ने कहा, ‘‘अक्सर देखा गया है कि कुछ दम्पत्ति 30 की उम्र के बाद ही बच्चों को जन्म देने के इच्छुक रहते हैं। कुछ महिलाओं में 30 से 40 की उम्र के बीच भी रजोनिवृत्ति देखी गई है जिसके कारण उन्हें बाद में परेशानियों का सामना करना पड़ा है। अब इस नए शोध से उन महिलाओं को काफी लाभ होगा और वह समय रहते बच्चों को जन्म दे सकेगी। ’’





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: