नई दिल्ली.
आज सुबह दिल्ली में सुप्रसिद्ध गांधीवादी नेता और राज्य सभा सदस्या 79 वर्षीय निर्मला देशपांडे का निधन हो गया। सूत्रों के अनुसार, आज सुबह 4 बजे निर्मला देशपांडे ने अंतिम सांस ली।
निर्मला देशपांडे की करीबी ने बताया कि देशपांडे मंगलवार को धनबाद से लौटी थी और कल शाम से ही उन्हें हल्का बुखार था।
दीदी के नाम से जाने जानी वाली निर्मला देशपांडे को उनके समाजसेवी कार्यों के लिए 2006 में भारत का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार पदमविभूषण से से नवाजा गया था।