मुंबई.
शिवसेना के कार्यकारी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने हाल में ही आईपीएल मैल के दौरान हरभजन सिंह और श्रीसंथ के झगड़े की तुलना राज ठाकरे और उनके बीच हुए खटपट से की है।
संवदाताओं के साथ बातचीत करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा हरभजन ने राज ठाकरे जैसा व्यवहार किया। उद्धव ने कहा कि हरभजन सिंह ने तो पहले राज को थप्पड़ मारा और बाद में कह दिया कि वो मेरे भाई जैसे है। क्रिकेट के लिए यह सब बिल्कुल भी ठीक नहीं है।
उद्धव कहना चाहते थे कि भाई के नाम पर राज ठाकरे ने भी उन्हें काफी तंग किया है। क्रिकेट पर आगे बोलते हुए उद्धव ने कहा कि उनकी पार्टी अभी भी पाकिस्तानी खिलड़ियों के भारत में खेलने का विरोध जारी रखेगी।