गुड़गांव. राष्ट्रीय राजमार्ग 8 पर स्थित एक स्कूल के बाहर बच्चों के सामने कुछ अज्ञात लोगों ने एक 32 वर्षीय व्यक्ति को गोलियों से भून डाला।
पुलिस ने बताया है कि सुबह करीब 8 बजे अपने बेटे को स्कूल छोड़ने आए नाहर सिंह को रोजलैंड पब्लिक स्कूल के पास हीरो होंडा चौक पर कुछ लोगों ने गोलियों से भून दिया। बताया जा रहा है कि तीन गोलियां चलाई गईं।
पुलिस ने बताया है कि हमलावरों से खुद को बचाने के लिए नाहर सिंह ने पहले स्कूल के अंदर दौड़ लगाई लेकिन हमलावरों ने उसका पीछा कर फिर गोली चलाई। नाहर सिंह को पुष्पांजलि अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने कहा है कि उसे मौके से दो देसी रिवॉल्वर बरामद हुई हैं।