bhaskar Web English
HomeBusinessPersonal Finance Personal Finance

अभी नहीं बढ़ेंगी ब्याज दरें : एसबीआई

नई दिल्ली. देश के सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े ऋणदाता बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने गुरुवार को साफ कर दिया है कि निकट भविष्य में ब्याज दरों में बढ़ावा करने का उसका कोई इरादा नहीं है।

एसबीआई के चेयरमेन ओपी भट्ट ने कहा कि ब्याज दरें जल्द बढ़ाए जाने का कोई इरादा नहीं है। गौरतलब है कि रिजर्व बैंक द्वारा 2008-09 की वार्षिक क्रेडिट नीति की घोषणा करते हुए सीआरआर में 0.25 अंकों की बढ़ोत्तरी कर दी थी इसलिए माना जा रहा था कि बैंक ब्याज दरें बढ़ा सकते हैं।

मुद्रास्फीति पर काबू पाने के लिए रिजर्व बैंक ने 17 अप्रैल को कहा था कि सीआरआर में 0.50 अंकों की वृद्धि की जाएगी लेकिन यह दो चरणों में संभावित है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: