Dainik Bhaskar Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM


HomeBusinessCorporate Corporate

बढ़ती मंहगाई से सरकार चिंतित

नई दिल्ली.मंहगाई को चुनौती बताते हुए भारतीय उद्योग परिसंघ के नए अध्यक्ष के.वी. कामथ ने कहा कि बढ़ती मंहगाई से सरकार चिंतित जरुर है लेकिन भयभीत नहीं।

सीआईआई के नए अध्यक्ष के.वी. कामथ ने कहा कि सरकार बढ़ती मंहगाई से भयभीत नहीं है लेकिन उसे इस बात की चिंतित है कि मंहगाई ऐसे स्तर पर नहीं पहुंच जाए जहां उसपर नियंत्रण करना मुश्किल हो जाए।

बढ़ती मंहगाई पर राजनीतिक पार्टियों के होहल्ला पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कामथ ने कहा कि उन्हें भारत के विकास पर ध्यान देना चाहिए।

कामथ भारत के नीजि क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक आईसीआईसीआई के प्रमुख हैं। कामथ ने कहा कि अचानक बढ रही मंहगाई से हम काफी आश्चर्यचकित हैं पहले तो हमें लगा था कि मंहगाई बाहरी कारणों से बढ़ रही है लेकिम पिछले 3-4 महिनों में मुद्रा स्फिती की दर जिस तेजी से बढ़ी है उसने हमें भी आश्चर्य में डाल दिया है।





अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: