जम्मू. जम्मू शहर के बाहरी इलाके में स्थित एक सरकारी स्कूल में ले जाकर चार युवकों ने एक युवती के साथ सामूहिक बलात्कार किया।
आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले की 19 वर्षीय युवती बाड़ी ब्राrाण के ट्रेट बस्ती क्षेत्र में पानी भरने गई थी। यहां से चारों आरोपी युवकों ने उसे जबरदस्ती पकड़ लिया।
एक आरोपी युवक पिंकू रत्नूचक के सरकारी स्कूल के केयरटेकर से भवन की चाबी चुरा चुका था जहां ले जाकर युवती के साथ बलात्कार किया गया। भोला और वीरू नामक दो आरोपी भी उत्तर प्रदेश के हैं। युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस ने भोला, जोगिंदर, वीरू और पिंकू को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।