Business
Personal Finance Personal Finance नई दिल्ली. देश के वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने गुरुवार को कहा कि बैंकों द्वारा ब्याज दरों में जल्दी वृद्धि किए जाने की उम्मीद नहीं है।
वित्त मंत्री ने उम्मीद जताई कि निकट भविष्य में ब्याज दरों में इजाफा नहीं होगा और सार्वजनिक क्षेत्र बैंक यह कदम नहीं उठाएंगे। चिदंबरम के बयान से पहले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से बयान आ चुका है कि निकट भविष्य में ब्याज दरों में वृद्धि नहीं की जा रही है।
गौरतलब है कि भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा सीआरआर में वृद्धि किए जाने के बाद माना जा रहा था कि जल्द ही बैंक कर्जदारों के लिए ब्याज दरें बढ़ा सकते हैं।
संबंधित खबरें
* अभी नहीं बढ़ेंगी ब्याज दरें : एसबीआई