Manoranjan
Cinema
Hollywood Hollywood लॉस एंजिलस.
पूर्व स्पाइस गर्ल विक्टोरिया बैकहम का कहना है कि उसे हॉलीवुड अभिनेत्री पैरिस हिल्टन के साथ अपनी तुलना किया जाना बिल्कुल पसंद नहीं है।
उसकी एक दोस्त ने बताया कि विक्टोरिया को आजकल अमरीका में वही टीवी शोज में काम करने का मौका मिल रहा है, जैसे पैरिस करती रही है। विक्टोरिया नहीं चाहती कि लोग उसे डेविड बैकहम की बीवी के रूप में जानें, इसलिए वह आजकल टीवी पर उन शोज को ढूंढ रही है जिसमें उसे अपनी काबिलियत दिखाने का मौका मिले और लोग उसे डेविड की बीवी की बजाय विक्टोरिया के नाम से जानें।