HomeNewsNational National

शीर्ष नेताओं ने दी 'दीदी' को श्रद्धांजलि

नई दिल्ली. निर्मला देशपांडे गांधीवादी समाजसेविका और राज्य सभा सदस्य निर्मला देशपांडे के निधन को राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत देश के शीर्ष नेताओं ने बड़ी क्षति बताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

दीदी के नाम से मशहूर देशपांडे को प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी और समाजसेविका करार देते हुए तिरुवनंतपुरम से राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील ने अपने संदेश में उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी ने देशपांडे को महिलाओं के सशक्तीकरण, सांप्रदायिक सौहाद्र्रता और ग्रामीण विकास के लिए प्रमुख हस्ती माना।

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि उन्होंने जीवन भर गांधीवादी मूल्यों सरलता, शालीनता और ईमानदारी की राह पर चलकर एक बेहतर समाज रचने में योगदान दिया। सिंह ने कहा कि राज्य सभा में उनको सभी ध्यान से सुनते थे।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वे दुर्लभ साहस की प्रतिमूर्ति थीं और गांधीवाद पर अटल थीं। भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने भी देशपांडे को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

वहीं, पाकिस्तान से भी देशपांडे को श्रद्धांजलि दी गई। पाक के प्रमुख समाजसेवी अब्दुल सत्तार ईदी ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि भारत-पाक संबंधों में मधुरता लाने के उनके प्रयास हमेशा याद किए जाएंगे।

संबंधित खबरें
* गांधीवादी नेता निर्मला देशपांडे का निधन





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: