Manoranjan
Movie Masala Movie Masala मुंबई.
अभिनेत्री नंदना सेन ने ब्रिटिश अभिनेता सीन बीन के साथ फिल्म ‘शार्प्स पैरिल’ में काम करने के लिए तलवार चलानी सीखी है। बर्नाड कोर्नवेल के ऐतिहासिक उपन्यास पर आधारित इस फिल्म की कहानी ब्रिटिश सैनिक रिचर्ड शार्प के जीवन पर आधारित है। फिल्म की शूटिंग इन दिनों मध्यप्रदेश में चल रही है। नंदना फिल्म में अपनी भूमिका को लेकर बहुत उत्साहित हैं।
एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया, ‘फिल्म में मैं 19वीं सदी की राजकुमारी की भूमिका निभा रही हूं। शूटिंग के दौरान मुझे ऐसा महसूस होता है जैसे मैं किसी और युग में आ गई हूं। शूटिंग से पहले तो मुझे तलवार चलानी नहीं आती थी लेकिन अब मैं इसमें परिपक्व हो गई हूं।’
‘माई वाइफ्स मर्डर’ फिल्म में अनिल कपूर के साथ काम करने वाली इस अभिनेत्री के लिए अंतरराष्ट्रीय फिल्मों में काम करना कोई नई बात नहीं है। इससे पहले वह माइक अलजोला की फिल्म ‘फॉरएवर’ और हंड हयू की फिल्म ‘सिड्यूसिंग मारिया’ में काम कर चुकी हैं। उन्होंने फिल्म में सीन के साथ काम करने के अनुभव को बेहतरीन बताया।
उन्होंने कहा कि भले ही सीन उनसे ज्यादा अनुभवी और उम्र में बड़े हैं लेकिन शूटिंग के वक्त उन्होंने कभी भी उन्हें इस बात का एहसास नहीं होने दिया।