HomeSportsOther Sports Other Sports

प्रेमिका का साथ छूटने से रोनाल्डो परेशान

रियो डी जेनेरियो. रोनाल्डो ब्राजील के स्टार फुटबाल खिलाड़ी रोनाल्डो के एक अनोखे सेक्स स्कैंडल में फंसने के बाद अब उनकी महिला मित्र ने भी साथ छोड़ दिया है। इसके बाद से रोनाल्डो और भी अधिक परेशान हो गए हैं।

रोनाल्डो की महिला मित्र मारिया बियाट्रीज बिया एंथोनी का साथ छोड़े जाने के बाद रोनाल्डो अपनी मां के पास चले गए हैं। समाचार पत्र ‘ओ डिया’ के स्तंभकार ब्रुनो अस्तुतो ने कहा कि सेक्स स्कैंडल में रोनाल्डो का नाम आने पर एंथोनी ने उनका साथ छोड़ दिया।

गौरतलब है कि रविवार रात रोनाल्डो मुसिबत में उस समय फंसे जब वह महिला परिधान में सजे एक पुरुष एंड्री लूइस रिबेरियो को यौन कर्मी समझ बैठे। इसके बाद ही सारा मामला सामने आया। इस मामले पर मुंह बंद करने के लिए रोनाल्डो ने उसे 600 डॉलर की पेशकश की थी।

महिला परिधान पहले एंड्री लूइस रिबेरियो ने मुंह बंद रखने के लिए 25 हजार डॉलर की मांग की। यह बात अंत में रियो डी जेनेरियो स्थित 16 वीं डेलीगेसी थाने तक पहुंच गई।

एंड्री ने रोनाल्डो पर मादक पदार्थो के सेवन के आरोप के संबंध में वेबसाइट ‘यू ट्यूब’ पर वीडियो भी लगाए। उसने आरोप लगाया कि रविवार रात रोनाल्डो के पास उसने अपनी तरह तीन लोगों को भेजा था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: