HomeNewsNational National

कोलकाता में यौनकर्मियों ने निकाली रैली

कोलकाता. मजदूर दिवस के मौके पर कोलकाता की 3,500 से अधिक यौन कर्मियों ने बुधवार की आधी रात के बाद अपने अधिकारों और एक मजदूर के रूप में सामाजिक स्वीकृति के लिए एक कैंडिल लाइट रैली में भाग लिया।

एक गैर सरकारी संगठन दरबार महिला समन्वय समिति (डीएमएससी) की भारती डे ने बताया कि गुरुवार को मनाए जाने वाले मजदूर दिवस के मौके पर सोनागाछी क्षेत्र में एक रैली निकाली गई। इस दौरान सेक्सवर्करों के लिए सामाजिक अधिकारों की मांग की गई।

डे के मुताबिक सेक्सवर्करों को समाज में एक धब्बे के रूप में माना जाता है और उन्हें अत्यधिक मेहनत के बावजूद लोगों से उचित सम्मान नहीं मिल पाता है।

उन्होंने बताया कि उनकी संस्था गत 16 सालों से समाज के लिए धब्बा मानी जा रही इन वर्करों के लिए अधिकारों की लड़ाई लड़ती आ रही है। लेकिन देशभर में इनकी स्थिति में अब तक कोई सुधार नहीं आया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: