जयपुर: पता नहीं क्यों लोगों चीयर लीडर्स के मसले पर बवाल मचा रखा है। दरअसल वह बहुत खूबसूरत होती हैं और इसलिए ही उन्हें मैदान में रखा जाता है। वैसे भी हर खूबसूरत चीज देखने के लिए ही बनी होती है। यह कहना है राजस्थान रॉयल्स को सपोर्ट करने आए मशहूर पंजाबी पॉप सिंगर मीका का। गुरुवार को पत्रकारों से रूबरू होते हुए मीका ने कहा कि हमें भी विदेशंो में खेलों के दौरान अलग-अलग टीमों को सपोर्ट करने के लिए बुलाया जाता है।
हम वहां अपने अंदाज में उन्हें सपोर्ट करते हैं और उन्हें कोई आपत्ति नहीं होती है तो हमें क्यों हो। मीका कहते हैं कि मैं यहां राजस्थान रॉयल्स को सपोर्ट करने आया हूं। वैसे मैं बहुत ज्यादा प्लेयर्स को नहीं जानता। मगर मेरा यह रिकॉर्ड रहा है कि मैं जिस भी टीम को सपोर्ट करने गया हूं वह टीम जीती है।
अपने क्रिकेट के अनुभवों के बारे में चर्चा करते हुए मीका ने कहा कि मैं करीब पंद्रह साल पहले क्रिकेट खेला था। मुझे यह खेल बहुत पसंद है। मेरी क्रिकेट को लेकर एक ख्वाहिश है कि मैं सचिन के खिलाफ खेलूं। अपनी परफॉर्म्ेस के बारे में मीका ने बताया कि यहां की ऑडियेंस बहुत सुरीली है। साथ ही वह सब तरह का म्यूजिक सुनना पसंद करते हैं। यहां के लोगों के मिजाज को देखते हुए मैं अलग-अलग रंग के गाने परफॉर्म करूंगा। मेरी परफॉर्म्ेस में बॉलीवुड नम्बर्स भी होंगे तो राजस्थानी व पंजाबी फोक भी होगा।