HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

सवालों की फॉर्मुला वन में सबसे आगे

जयपुर: आप जिस क्षेत्र से सम्बन्धित हैं आपको उसकी पूरी जानकारी रखनी होगी। आईआईएम कोलकाता और कोझीकोड में सलेक्ट हो चुके अभिषेक कृपलानी का कहना है कि जब मैं आईआईएम कोलकाता में इंटरव्यू दे रहा था, तो इंटरव्यूअर ने मेरे वर्क एक्सपीरिएंस के बारे में पूछा मैंने बताया कि मैं एल एंड टी नाम की कम्पनी में जॉब कर रहा हूं। उन्होंने उस कम्पनी के टर्न ओवर से लेकर कुल एम्प्लॉई तक सब कुछ पूछा । इससे पहले अभिषेक जयपुर से ही बीई कर चुके हैं।

सपोर्ट किया पेनल नेमुझे उम्मीद थी कि पेनल मैम्बर्स इंटरव्यू के दौरान जमकर सवालों की बरसात करेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ उन लोगों ने मेरी सुविधा के अनुसार और पसंद के सब्जैक्ट में से सवाल किए। आईआईएम कोलकाता और कोझीकोड में सलेक्ट हो चुके गौरव शर्मा ने बताया कि इंटरव्यू के वक्त पेनल काफी हैल्पफुल रहा। गौरव फिलहाल फरीदाबाद में एक कम्पनी में जॉब कर रहे हैं। यह जयपुर से बीई कर चुके हैं।

ड्राइंग बनवाईध्यान रहे आप जिस भी सब्जैक्ट के बारे में बात कर रहे हैं वह आपको कर के भी दिखाना पड़ सकता है। ऐसा ही हुआ सौमित्र सिंह के साथ जब वह आईआईएम कोझीकोड में इंटरव्यू दे रहे थे। उन्होंने कहा कि मुझे एनीमेशन करेक्टर पसंद हैं तो इंटरव्यूअर ने उसी वक्त कहा कि जो करेक्टर पसंद है उसकी ड्राइंग बना सकते हैं? तो सौमित्र ने कहा हां और फिर अपनी पसंद के करेक्टर की ड्राइंग भी बनाई। सौमित्र एमएनआईटी से इंजीनियरिंग भी कर रहे हैं।

फॉर्मुला वन का सवालनिधीश जैन ने आईआईएम बैंगलोर में एडमिशन पाया है। निधीश से इंटरव्यू के दौरान सबसे पहले पूछा गया कि ‘टेली मी अबाउट युअर सेल्फ’ इसके बाद हॉबीज और पसंदीदा खेलों के बारे में पूछा। मैंने फॉर्मुला वन रेस के बारे में बताया तो उसके बारे दस मिनट तक बात की। ऐसे एजूकेशन सेक्टर से जुड़े हर मुद्दे पर 15 मिनट तक बात की। निधीश ने एमएनआईटी से बी-टेक किया है।

टॉप 25 में मिली जगहआईआईएम बैंगलोर, कोलकाता और कोझीकोड में कॉल कन्वर्ट कर चुकीं पारुल बजाज को आईआईएम में टॉप 25 स्टूडेंट़्स में शामिल किया गया है। उन्हें आदित्य बिड़ला स्कॉलरशिप के लिए भी नॉमिनेट किया गया है। आईआईएम कोलकाता में आमतौर पर मैथमैटिक्स और स्टेटिस्टिक्स पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है। इंटरव्यूअर ने उनसे मैथमैटिक्स के सवाल पूछते-पूछते अचानक महारानी गायत्री देवी के बारे में सवाल पूछे। पारुल का आईआईएम लखनऊ और इंदौर से फाइनल सलेक्शन का रिजल्ट आना बाकी है।

हॉबीज वाले सवाल पूछेआईआईएम बैंगलोर और कोलकाता में सलेक्ट हो चुके अभिजीत पाराशर ने आईआईटी रुड़की से इंजीनियरिंग की है। आईआईएम बैंगलोर में तो उनकी तैयारी की पेनल के सभी मैम्बर्स ने तारीफ भी की थी। इंटरव्यू के दौरान इनसे स्पोर्ट्स से जुड़े सवाल काफी देर तक पूछे थे। उन्होंने अपनी हॉबीज में स्पोर्ट्स के बारे में ही बताया था।

सिर्फ जवाब नहीं, पूरा प्रोसेसअमित सिंह का आईआईएम बैंगलोर और अहमदाबाद में एडमिशन हुआ है। इनसे अहमदाबाद में पूछा गया कि आपका जीवन में लक्ष्य क्या है और सोसायटी के लिए आप क्या करना चाहते हैं। इस अमित ने कहा कि में सोसायटी में इंग्लिश इम्प्रूवमेंट और आईटी अवेयरनेस के लिए काम करना चाहता हैं। तो इस पर कहा कि अगर हम तुम्हारी आर्थिक मदद करें तो उसका कैसे उपयोग किस तरह करोगे। इसलिए हमें ध्यान रखना होगा कि सिर्फ जवाब ही नहीं बल्कि पूरा प्रोसेस भी बताना होगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: