News
Chhattisgarh
Bilaspur Bilaspur जशपुरनगर. दूसरी बीबी को घर से भगाना पति को इतना नागवार गुजरा कि उसने पहली बीबी की डंडे से पीट पीट कर हत्या कर दी। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी पति की तलाश में जुट गई है।
घटना सन्ना थाना से 5 कि.मी. दूर ग्राम कोपा की है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी मखनू पिता गोसाई राम उरांव की दो पत्नी थी, दोनों पत्नियों के बीच आए दिन झगड़ा होते रहता था। मंगरू बाई अपनी सौतन जगमुनीया को वहां से भगा दी। जिससे जगमुनिया बाई घर छोड़ कर दिल्ली चली गई। इसी बात को लेकर 29 अप्रैल की रात 11 बजे पति पत्नी के बीच इतना विवाद बढ़ा कि पति मखनू राम ने अपनी पत्नी मंगरू बाई को डंडे से पीट-पीट कर मार डाला।
प्रार्थी महेश राम की रिपोर्ट पर सन्ना पुलिस ने आरोपी पति मखनूराम के विरुद्ध हत्या कर मामला दर्ज कर आरोपी पति के तलाश में जुट गई है। दूसरी बीबी के दिल्ली भाग जाने से मंगलू राम नाराज था। मृतका मंगरूबाई को सौतन जयमुनिया पंसद नहीं था। आए दिन किसी न किसी बहाने से सौतिया डाह के कारण दोनों के बीच कहा सुनी होती थी। एक दिन मृतिका मंगरू बाई ने जयमुनिया को घर से भगा दिया। जिससे वह घर छोड़कर दिल्ली चली गई। दिल्ली भाग जाने से मखनू राम बहुत नाराज था। इस बात को लेकर पति पत्नी के बीच विवाद होता था। घटना की रात भी विवाद का जड़ जयमुनिया का दिल्ली जाना था।
सौतिया डाह से जान गई
कभी - कभी दो पत्नियों के बीच पति व घर में वर्चस्व स्थापित करने के लिए पत्नियों के बीच अघोषित जंग सौतिया डाह के कारण होती है। इसी सौतिया डाह के कारण मंगरू बाई की जान गई।