bhaskar Web English
HomeNewsHaryanaPanipat Panipat

खली के स्वागत की तैयारी में परिवार

नाहन/पांवटा. डब्ल्यूडब्ल्यूई में भारत का नाम रोशन करने वाले दिलीप सिंह राणा उर्फ ग्रेट खली की घर वापसी को लेकर जोरदार तैयारियां चल रही है। पैतृक गांव धिराइना में उनके स्वागत के लिए परिजन पलक-पांवड़े बिछाए बैठे हैं। खली के आगमन के मद्देनजर आजकल नवनिर्मित घर का काम जोरो-शोरों से चल रहा है।

नया घर उनके भारी-भरकम शरीर को देखकर बनाया जा रहा है। सात फुट तीन इंच लंबे खली के लिए मकान के दरवाजे आठ फुट ऊंचे बनाए गए हैं। पुराने घर में खली को झुककर जाना पड़ता था। इसके अलावा अतिथियों, मीडिया रूम, बैडरूम व बड़ी लॉबी विशेष रूप से इस घर में तैयार की गई हैं। आधुनिक शैली में बने इस घर में कुल सात कमरे हैं।

2 मई को है दिल्ली का प्रोग्राम
ढाई वर्ष पश्चात भारत वापिस लौट रहे खली का प्रोग्राम 2 मई को दिल्ली लैंड करने का है। इसके कुछ दिन बाद उनके अपने पैतृक गांव आने की संभावना हैं।

दिल्ली जाकर करेंगे रिसीव
ग्रेट खली के स्वागत के लिए उनके परिवार से पिता ज्वाला राम, भाई मंगल सिंह, भगत राणा, इंद्र सिंह, अतर सिंह, सुरेंद्र और यशपाल भी उनके स्वागत के लिए दिल्ली जा रहे हैं। माता टंडी देवी स्वास्थ्य कारणों के चलते दिल्ली नहीं आ पाएंगी। इसके अलावा शिलाई, हरिपुरधार व लाधी-महल क्षेत्र के सैंकड़ों लोग शुक्रवार को दिल्ली पहुंचेगे।

क्या-क्या बनेंगे पकवान
दि ग्रेट खली के 2 मई को दिल्ली पहुंचने के बाद जब वह अपने घर धिराइना आएंगे तो उनके लिए परिजन परंपरागत पकवान तैयार करेंगे। इन पकवानों में पटांडे, खीर, सिड़कू, असगली प्रमुख रूप से शामिल हैं।

मुंबई में प्रदर्शन
डब्ल्यूडब्ल्यूएफ (अब डब्ल्यूडब्ल्यूई) के साथ 2006 में करार होने के पहले पंजाब पुलिस में कांस्टेबल रह चुके खली 10 मई को अंधेरी (मुंबई) के भुवंस कॉलेज में प्रदर्शन करेंगे। मुंबई प्रवास के दौरान वे स्थानीय स्वयंसेवी संगठन के बच्चों से भी मुलाकात करेंगे।

मुंबई में खली के प्रदर्शन के बारे में ताज टीवी (इंडिया) के जनरल मैनेजर रुकिन किजिलबास ने बताया कि वे आम जनता में जबरदस्त लोकप्रिय हैं, इसलिए हम लोगों को उनकी ताकत का एक नजारा दिखाना चाहते हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: