Dainik Bhaskar Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM


HomeNewsNational National

महंगाई : भाजपा ने किया भारत बंद का ऐलान

नई दिल्ली. बढ़ती महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को भारत बंद का ऐलान कर दिया है।

भाजपा की अगुवाई में एनडीए ने महंगाई के मुद्दे पर करीब दो हफ्ते पहले ही भारत बंद की योजना का खुलासा किया था। एनडीए ने महंगाई के खिलाफ लंबे विरोध की योजना बनाई थी जिसमें देशव्यापी बंद भी शामिल था। आज भारत बंद की घोषणा के साथ ही भाजपा ने देश भर में व्यापारिक कामकाज बंद रखने का आह्वान किया है।

महंगाई के खिलाफ पिछले दिनों पश्चिम बंगाल बंद का आयोजन किया गया था। इसके अलावा भी देश के विभिन्न हिस्सों में बढ़ती कीमतों का विरोध लगातार जारी है।





अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: