HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

महिला को बेचने वाले दादी-नाती पकड़े

ग्वालियर. लक्ष्मीगंज से एक महिला को बहला-फुसलाकर उसे बेचने वाले दादी-नाती को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दो आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि दो की तलाश जारी।

जानकारी के अनुसार, 29 मार्च को जागृति नगर में रहने वाली महिला अमीषा (काल्पनिक नाम) पति से नाराज होकर चली गई थी। रास्ते में उसे शांतिबाई नामक वृद्धा मिली और वह मदद करने का आश्वासन देकर अपने साथ ले गई। आरोप के मुताबिक शांति के बेटे छोना ने महिला के साथ दुष्कृत्य किया, इसके बाद उसे उटीला के टिहोली गांव में रहने वाले पोखन यादव को बेच दिया। बुधवार को इसके परिजन पन्द्रह हजार रुपए पोखन को देकर उसे लौटा लाए।

जनकगंज पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छोना और पोखन को गिरफ्तार कर लिया था। गुरुवार को पुलिस ने महिला को बंधक बनाने और बेचने वाली महिला शांतिबाई और उसके नाती राजा को गिरफ्तार कर लिया। टीआई जनकगंज दीपक भार्गव के मुताबिक, शांति अमीषा को बहला-फुसलाकर लाई थी जबकि उसका नाती राजा उसे उटीला में पोखन के गांव टिहोली में अपने ऑटो से छोड़ने गया था। शांति और राजा रिश्ते में दादी-नाती हैं।

एक आरोपी जेल में : टीआई जनकगंज के अनुसार, मामले की एक महिला आरोपी रानी जेल में हैं। पन्द्रह अप्रैल को इसे पुलिस ने इसे शराब के अवैध कारोबार के सिलसिले में गिरफ्तार किया था। उस समय पुलिस ने रानी के पति छोना को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया था। जिस कार में शराब का अवैध व्यापार किया जा रहा था, वह छोना की पत्नी रानी के नाम पर थी। इसलिए पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: