HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

मुख्यमंत्री आज श्योपुर मुरैना व भिंड के दौरे पर

श्योपुर-मुरैना-भिंड. cm मुख्यमंत्री शिवराज सिंह शुक्रवार दो मई को श्योपुर, मुरैना व भिंड आएंगे। वे इन स्थानों पर मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना का शुभांरभ करेंगे। जानकारी के अनुसार श्री सिंह शुक्रवार 2 मई को दोपहर 12 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा श्योपुर पहुंचेंगे।

यहां वे नवीन जिला चिकित्सालय भवन का लोकार्पण भी करेंगे। उसके बाद दोपहर साढ़े 12 बजे हजारेश्वर उद्यान मेला ग्राउंड पर मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना के अंतर्गत आयोजित उपभोक्ता जागरण समारोह को संबोधित करेंगे।

उसके बाद मुख्यमंत्री भिंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 के मैदान में दोपहर 2.20 बजे मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना का विधिवत शुभांरभ करेंगे। उसके बाद गौरी सरोवर पर दीपदान करने के बाद मुरैना के लिए रवाना होंगे। श्री सिंह मुरैना में अपराह्न् 4 बजे मेला मैदान में मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना का शुभारंभ करेंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: