नई दिल्ली. भाजपा और लगभग पूरा विपक्ष देश भर में महंगाई के मुद्दे पर सरकार का घेराव करने में जुटा है और इस विपरीत स्थिति से बचने के लिए केंद्र की यूपीए सरकार ने एक नायाब चाल चलने का विचार कर लिया है।
मुद्रास्फीति की दर का हाल-चाल हर हफ्ते जारी किया जाता है जिसमें थोक मूल्य सूची और बाजार मूल्य सूची शामिल होती है। अब केंद्र सरकार ने विपक्ष के गुस्से से बचने के लिए विचार किया है कि मुद्रास्फीति की दरों को हफ्ते दर हफ्ते नहीं बल्कि हर महीने जारी किया जाए।
यह योजना कितनी कारगर होगी, यह तो कहा नहीं जा सकता लेकिन इतना जरूर है कि इससे केंद्र सरकार को विपक्षियों का गुस्सा कम समय के लिए ही झेलना होगा। वैसे, केंद्र सरकार और वित्त मंत्री पहले आदेश दे चुके हैं कि मुद्रास्फीति की दर को काबू में रखने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं।
संबंधित खबरें
* महंगाई के खिलाफ भाजपा का भारत बंद