HomeManoranjanTelly Talk Telly Talk

पांचवीं पास और अमिताभ

मुंबई. amit आप सोच रहे होंगे कि ‘क्या आप पांचवीं पास से तेज हैं’ तो शाहरुख का शो है, भला अमिताभ का नाम इसके साथ क्यों लिया जा रहा है! जब शाहरुख अमिताभ के चर्चित शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के होस्ट बन सकते हैं, तो अमिताभ को क्या इतना भी हक नहीं कि वे पांचवीं पास.. से जुड़ी खबरों में भी स्थान पा सकें?

खबर यह है कि पिछले हफ्ते स्टार प्लस पर शुरू हुए शाहरुख के इस नए शो को अमिताभ बच्चन भी करना चाहते थे। खुद अमिताभ ने यह बात स्वीकार की है कि उन्हें शाहरुख द्वारा संचालित किया जा रहे इस शो को देखने का मौका तो नहीं मिला, लेकिन उन्होंने मूल शो देखा है।

एक टीवी इंटरव्यू में अमिताभ से जब पूछा गया कि क्या स्टार के लिए वे कोई शो करने जा रहे हैं, तो अमिताभ ने बताया कि स्टार के कुछ पैसे उनके पास बाकी है और वह उसके लिए काम करना चाहते हैं। केबीसी के बाद उन्होंने चैनल के अधिकारियों से बात भी की और उन्हें कुछ नया शो लेकर आने के लिए कहा।

अन्य चैनलों से भी ऑफर आए थे और उन्हें भी अमिताभ ने उनसे कुछ नया लाने के लिए कहा है, लेकिन अब तक कुछ बात बनी नहीं है। ‘क्या आप पांचवीं पास से तेज हैं’ के बारे में अमिताभ ने कहा कि ‘इस शो के बारे में मैं भी सोच रहा था और आयोजकों से हमारी बातें भी हुई थी।

कुछ ऑप्शन हमारे पास थे उसमें से एक यह शो भी था।’ लेकिन किन्हीं कारणों से उन्होंने यह शो नहीं किया और शाहरुख अब यह शो कर रहे हैं। अमिताभ ने कहा कि ‘मैं शाहरुख को बधाई देता हूं और आगे के सफर के लिए शुभकामनाएं भी।’

छोटे परदे पर अभिनय के बारे में अमिताभ का कहना है कि इस बारे में फिलहाल कुछ कहा नहीं जा सकता। वे बड़े ही दार्शनिक अंदाज में बोले कि जीवन में कभी भी कुछ भी हो सकता है। किस समय क्या होगा यह कोई नहीं जानता और वे भी नहीं जानते इसलिए इस बारे में उन्होंने ज्यादा कुछ कहने से परहेज ही किया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: