HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

हां, टीम में कई खिलाड़ी अनफिट थीं : ममता

भोपालकजान में आयोजित क्वालिफरईग टूर्नामेंट में भारतीय महिला हाकी टीम बीजिंग ओलिंपिक का टिकट नहीं कटा सकी। टीम को चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा। टीम छह में से कुल दो मैच ही जीत सकी। इस प्रदर्शन के बाद कई खिलाड़ियों के अनफिट होने का आरोप लगा। इन सभी मुद्दों पर दैनिक भास्कर ने दूरभाष पर कप्तान ममता खरब से बातचीत की जिसके मुख्य अंश कुछ इस प्रकार हैं।

क्या वजह रही टीम क्वालिफाई नहीं कर पाई?

ममता- सभी खिलाड़ियों ने पूरी कोशिश की लेकिन कई मौकों पर हम चूक गईं। खासकर हम पेनल्टी कार्नर को गोल में नहीं बदल पाए। जीत हार गेम का हिस्सा है। बहरहाल हमें काफी सीखने को मिला जिसका फायदा हमें आगे मिलेगा।

क्या टीम इसलिए हारी की अधिकतर खिलाड़ी अनफिट थीं?ममता- हां कुछ खिलाड़ी अनफिट थीं। यह उतनी सीरियस भी नहीं थी कि खेल नहीं पाती।

कितनी खिलाड़ी अनफिट थी?

ममता- चार खिलाड़ी अनफिट थी जबकि कुछ खिलाड़ी तो मैच के दौरान चोट लगने के कारण अनफिट हो गई।

जब यह खिलाड़ी अनफिट थीं तो चुनीं क्यों गई?

ममता- यह तो चयनकर्ता ही बता सकते हैं।

फिर भी एक कप्तान होने के नाते मैं यह कह सकती हूं कि इनको रिपलेस करने के लिए इस स्तर की खिलाड़ी भी नहीं थीं हमारे पास।

कौन सी टीम टफ थी?

ममता- यूएसए वाकई मजबूत टीम है। वह जीत की हकदार थी और उसी ने क्वालिफाई किया। बेल्जियम भी अच्छी टीम है।

आगे क्या योजना है?

ममता- मैं तो फिलहाल रेस्ट करना चाहती हूं। इसके बाद 2010 कामनवेल्थ गेम्स पर पूरा ध्यान केंद्रित करना चाहूंगी। मैं अभी कैंप में भी हिस्सा नहीं लेना चाहती।

आईएचएफ में जो उठापटक हुई है उसे किस रूप में देखती हैं?

ममता- ठीक हुआ या नहीं हुआ। इस पर तो कुछ नहीं कहना चाहूंगी, लेकिन इतना जरूर कहना चाहूंगी कि ज्योतिकुमारन ने अगर पैसा लेकर खिलाड़ियों का चयन किया है तो यह काफी शर्मनाक बात है। अगर पैसे के एवज में चयन होगा तो रिजल्ट कभी भी नहीं आएगा।

यह खिलाड़ी थी अनफिट

जसजीत कौर, सुरिंदर कौर, सुमन बाला और गगनजीत कौर।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: