नई दिल्ली. दुनिया में बड़े-बड़े पहलवानों को धूल चटाने वाले दलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली का शुक्रवार देर रात दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने पर परिजनों और प्रशंसकों ने बांहें खोलकर स्वागत किया। प्रशंसकों को खली के ढाई साल बाद वतन वापस आने की इतनी खुशी थी कि उन्होंने एयरपोर्ट पर ही भंगड़ा डालना शुरू कर दिया। दीवानों की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें दूसरे रास्ते से बाहर निकाला।
खली के प्रवक्ता अमित स्वामी के अनुसार, खली करीब 20 दिन तक भारत में रहेंगे। एयरपोर्ट से खली अपनी पत्नी व दोस्त के साथ ओबराय होटल पहुंचे। वहां से उनका मुंबई जाने का प्रोग्राम है। अपने इस दौरे में वे हिमाचल के सिरमौर जिले स्थित अपने गांव धिराइना भी जाएंगे।