News
Chhattisgarh
Raipur Raipur नई दिल्ली. सर्वोच्च न्यायालय ने टाटा स्टील को छत्तीसगढ़ के बैलाडीला ब्लाक के 2500 हैक्टेयर क्षेत्र में खनन की अनुमति दे दी है। चीफ जस्टिस के जी बालकृष्णन के नेतृत्व वाली बेंच ने शुक्रवार को टाटा द्वारा दिल्ली उच्च न्यायालय के खिलाफ दायर अर्जी पर विचार करते हुए यह फैसला सुनाया। बेंच ने इस योजना के लिए कंपनी द्वारा वन महानिदेशक से मंजूरी लेने की बात भी अपने निर्णय में कही।
टाटा को क्या लाभ : सुप्रीम कोर्ट की अनुमति के बाद टाटा स्टील छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र दंतेवाड़ा स्थित अपने इस्पात संयंत्र के लिए कच्चे माल की आपूर्ति सुचारु रूप से कर सकेगा।
इससे पूर्व की प्रक्रिया : दिल्ली उच्च न्यायालय ने इस सिलसिले में केंद्र सरकार की मंजूरी रद्द कर दी थी, जिसके खिलाफ टाटा ने सर्वोच्च न्यायालय में गुहार लगाई थी।