HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

नोट बदलने का झांसा देकर 10 हजार पार

बिलासपुर. स्टेट बैंक मुख्य शाखा में शुक्रवार की दोपहर शिक्षक को नोट की गड्डी बदलने का झांसा देकर युवक 10 हजार लेकर फरार हो गया। सिटी कोतवाली पुलिस ने चोरी का जुर्म कायम कर लिया है। अकलतरा करहीडीह निवासी 32 वर्षीय पन्नालाल खांडे असम में शिक्षक हैं।

पत्नी की डिलवरी कराने वे बिलासपुर आए थे। आज दोपहर करीब दो बजे वे हाईकोर्ट रोड स्थित स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में रुपए निकलवाने आए थे। 10 हजार रुपए निकालने के बाद वे नोट गिन रहे थे। इसी दौरान एक युवक ने फटे-पुराने नोट बदलकर नए नोट दिलाने की बात कही।

वे राजी हो गए और एक-एक हजार के नोट दिलाने के लिए नोटों की गड्डी उसे थमा दी। युवक कुछ देर में आने की बात कहकर चला गया। कुछ देर बाद जब वह नहीं लौटा तो उन्होंने युवक की तलाश शुरू की।

लोगों से पूछताछ करने के बाद उन्हें ठगी होने का अहसास हुआ और वे सिटी कोतवाली पहुंचे। उनकी रिपोर्ट पर पुलिस ने युवक के खिलाफ धारा 379 के तहत मामला कायम कर लिया है। आसपास के संदिग्ध लोगों को थाने में बिठाकर पूछताछ की जा रही है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: