HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

हटाए गए सिम्स के ओएसडी

बिलासपुर. अंतत: सिम्स प्रशासन ने एक आदेश जारी कर यूनिवर्सिटी के रिटायर्ड अफसर ओएसडी को हटा दिया। सिम्स के यूनिवर्सिटी से शासनाधीन होने के बाद से शासन स्तर पर ओएसडी जेपी शर्मा की नियुक्ति को लेकर लगातार सवाल खड़ा किया जा रहा था।

अवर सचिव कार्यालय से तीन बार आदेश जारी कर डीएमई व डीन को साफ तौर पर चेतावनी दी गई थी कि यूनिवर्सिटी द्वारा नियुक्त ओएसडी को तत्काल पद से हटा दें, अन्यथा किसी प्रकार की कानूनी पेचीदगी सामने आने पर वे जिम्मेदार होंगे, लेकिन सिम्स के प्रभारी डीन डा.एसके मोहंती आदेश का टालते रहे।

हाल ही में आटोनामस बाडी की बैठक के दौरान प्रभारी डीन ने स्वास्थ्य एवं नगरीय कल्याण मंत्री अमर अग्रवाल से निवेदन कर ओएसडी की आवश्यकता बताते हुए अवर सचिव द्वारा लगातार भेजे जा रहे रिमाइंडर को रोकने कहा था, लेकिन मंत्री ने तबज्जो नहीं दिया।

अंतत: सिम्स प्रबंधन ने पुराने आदेश का हवाला देते हुए ओएसडी को पद से हटाने का फरमान जारी कर दिया। बताया जाता है कि ओएसडी करीब 10-15 दिन से कार्यालय नहीं आ रहे हैं। प्रभारी डीन डा. मोहंती ने बताया कि राज्य शासन से कोई नया आदेश नहीं आया है।

अवर सचिव के पूर्व के आदेश व रिमाइंडर के आधार पर ओएसडी को हटाया गया है। पूर्व में उन्होंने सिम्स के कामकाज में आवश्यकता बताते हुए ओएसडी को न हटाने की मांग स्वास्थ्य मंत्री से की थी, लेकिन शासन से कोई दिशा निर्देश ही नहीं मिला और इसी दौरान यहां प्रशासकीय अधिकारी की नियुक्ति कर दी गई, जिसके कारण डीएमई के निर्देश पर पुराने आदेश के परिपालन में ओएसडी को कार्यमुक्त किया गया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: