चेन्नई. वेल्लोर जेल के जेलर राजसुंदरी ने राजीव गांधी की हत्या की आरोपी नलिनी और प्रियंका गांघी की जेल में मुलाकात से इंकार किया था। राजसुंदरी ने वकिल डी. राजकुमार के सुचना के अधिकार एक्ट के तहत पूछे गए सवाल के जवाब देते हुए ऐसे किसी भी मुलाकात से साफ इंकार किया था।
जेलर राजसुंदरी ने अपने जवाब में कहा कि आपके प्रश्न का जवाब देते हुए मैं बताना चाहता हूं कि 14 मार्च और 19 मार्च 2008 को कोई भी नलिनी से मिलने नहीं आया। जेलर राजसुंदरी ने यह जबाव 11 अप्रैल को दिया था जबकि इस जवाब के ठीक कुछ दिन बाद यानि 16 अप्रैल को प्रियंका गांघी ने खुद स्वीकार कर लिया था कि वे नलिनी से मिली थी।
जेलर की झूठी जानकारी से नाराज वकील डी. राजकुमार ने कहा कि वे जेलर से झूठे जानकारी के विरुद्ध राज्य सूचना कमिश्नर से समक्ष अपील करेगें। गौरतलब है कि प्रियंका के जेल यात्रा की कोई भी अधिकाधिक इंट्री नहीं की गई थी।