HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

घाटे से बचाव और धन कमाने की राह

जयपुर. शेयर मार्केट में केवल स्मार्ट इन्वेस्टर ही कमाते हैं पैसा। यह मंत्र न तो विरासत में मिलता है और न ही किताबों में। इसे तो वे ही बेहतर जानते हैं जिन्होंने इसे अपनाया व आजमाया। ऐसा मौका यदा-कदा मिलता है जब ऐसे अनुभवी लोग आए और स्वयं बताएं शेयर मार्केट से धनोपार्जन के उपाय ताकि बनें हम स्मार्ट इन्वेस्टर..

शेयर मार्केट कोई ससुराल नहीं है जहां आते-जाते ‘तिलक’ ही होता है। शेयर मार्केट की यह ऐसी सच्चई है जिसे विगत वर्षो में शेयर मार्केट में निवेश करने वाले नए निवेशक जानते ही नहीं हैं, वहीं वे लोग भी भूल गए हैं जिन्होंने तेजी के दौर में शेयर सूचकांक को लगातार एकतरफा बढ़ते देखा है। वस्तुत: शेयर सूचकांक जब 4 से 5 हजार के स्तर पर था तब 100-200 अंकों का पतन अखबार में सुर्खी बनता था अब यह मार्केट 4 से 5 गुना बड़ा हो गया है अत: 500-600 अंकों का उठना-गिरना आम बात है।

दैनिक भास्कर के एक सर्वे के अनुसार बड़े पब्लिक इश्यू में जयपुर की हिस्सेदारी करीब पांच फीसदी होती है। जयपुर के निवेशक सेकंडरी मार्केट में भी रोज अच्छा-खासा पूंजी निवेश करते हैं। शनिवार को शाम चार बजे जेएलएन मार्ग स्थित विद्याश्रम स्कूल के महाराणा प्रताप ऑडिटोरियम में आयोजित ‘कैसे बनें स्मार्ट इन्वेस्टर’ सेमिनार का मकसद यही है कि जयपुर के निवेशक विशाल रूप ले चुके भारतीय शेयर मार्केट की हकीकत जानें ताकि न केवल उनकी पूंजी /बचत सुरक्षित रहें बल्कि उनकी प्राप्तियां भी बढ़े।

दैनिक भास्कर ने इसीलिए शेयर मार्केट के चार दिग्गजों (सर्वश्री रमेश दमानी, आनंद राठी, एस.पी. तुलसियान एवं संजय पुगलिया) से जयपुर के निवेशकों को मिलवाने की व्यवस्था की है। ये वे लोग हैं जो भारतीय शेयर मार्केट की नब्ज पर हाथ रखते हैं। 10 हजार से लेकर एक करोड़ रुपए तक निवेश करने वाले जयपुर के लोगों के लिए यह सुनहरा मौका है कि वे आएं और सीधे उनसे अपनी जिज्ञासाओं का समाधान पाएं।

ये विशेषज्ञ वे गुर बताएंगे जिसकी हमें खोज है। स्पष्ट है कि तेजी के चक्रव्यूह में उलझकर शेयरों की खरीद कर बैठे निवेशकों को इस सेमिनार में ‘एक्जिट गेट’ मिलेगा तो गिरते मार्केट में निवेश करने के इच्छुक लोगों को ‘इंट्री गेट’।

दिलचस्प बात यह है कि यह गुरुमंत्र केवल दो से तीन घंटे निवेश पर प्राप्त होंगे। दूसरे शब्दों में, यह सेमिनार जयपुर के निवेशकों को जहां संभावित घाटे से बचाएगा वहीं शेयर मार्केट से धनोपार्जन की राह दिखाएगा, वह भी नि:शुल्क।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: