bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

दो गैस वितरकों को नोटिस

अजमेर. रसोई गैस वितरण नियमों की पालना नहीं करने तथा वितरण संबंधी बैठक में भाग नहीं लेने वाले दो गैस वितरकों को नोटिस जारी किए गए हैं। डीएसओ ने जिला स्तर पर बुधवार को रसोई गैस की मांग व आपूर्ति में तालमेल बनाए रखने के लिए बैठक बुलायी थी।

अजमेर में हरेन्द्र मेमोरियल एवं किशनगढ़ में केजीएन गैस वितरक के प्रतिनिधि इस बैठक में नहीं पहुंचे। डीएसओ बी.एल. सुनारिया ने दोनों गैस वितरकों से अनुपस्थिति के मामले में स्पष्टीकरण तलब करते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी है।

होम डिलीवरी हो
डीएसओ ने सभी गैस वितरकों को नोटिस जारी कर डबल सिलेण्डर वाले उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी के माध्यम से आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। इसमें कहा गया है कि होम डिलीवरी के लिए गैस वितरकों के पास पर्याप्त संख्या में गैस बॉय होने चाहिए।

सिंगल सिलेण्डर वाले उपभोक्ताओं को ही काउंटर से डिलीवरी की सुविधा दी जाए। एचपीसी के क्षेत्रीय विक्रय अधिकारी को बैकलॉग पूरा करने के लिए गैस वितरकों को आपूर्ति अधिक देने के निर्देश दिए गए हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: