HomeNewsRajasthanBikaner Bikaner

बच्ची की मौत पर पीबीएम में बवाल

बीकानेर. गुरुवार देर रात बच्ची की मौत के बाद बिफरे परिजनों ने जहां शव नहीं उठाया वहीं शुक्रवार सुबह अस्पताल अधीक्षक कार्यालय के आगे बैठ गए। मृत बच्ची के परिजनों का आरोप था कि बार-बार गुहार के बाद भी वार्ड में मौजूद रेजीडेंट डॉक्टर ने जहां परिजनों की सुनवाई नहीं की वहीं बुरा बर्ताव भी किया। सीनियर डॉक्टर को भी नहीं बुलाया गया और अंतत: बच्ची की मौत हो गई।

अस्पताल अधीक्षक डा.विनोद बिहाणी ने कार्यालय पहुंचते ही मरीज के परिजनों से बातचीत की। उनका दर्द सुनने के बाद तत्काल रेजीडेंट डॉक्टर श्यामसुंदर को क्लिनिकल ड्यूटी से हटाने का आदेश जारी किया।

इसके साथ ही मामले की जांच के लिए डा.पी.सी.खत्री, डा.के.सी.नायक और डा.आर.ए.बम्ब की तीन सदस्यीय समिति गठित कर दी। डा. बिहाणी ने इलाज कर रहे चिकित्सक डा.जी.एस.सेंगर को बुलाकर भी मामले के बारे में जानकारी ली।

डा.सेंगर के मुताबिक, बच्ची को मस्तिष्क ज्वर के लक्षण थे और स्थिति गंभीर थी, इसी वजह से भर्ती किया गया था। इलाज में कोई लापरवाही नहीं बरती गई मगर शाम के बाद उसकी स्थिति गंभीर हो गई थी और इसी वजह से उसकी मौत हो गई।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: