News
Indians Abroad Indians Abroad वाशिंगटन.
भारतीय मूल के लुसियाना के गर्वनर बॉबी जिंदल ने रिपब्लिकन पार्टी की ओर से उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ने से साफ इंकार कर दिया है।
लुसियाना के गर्वनर ने कहा कि उनकी पहली प्रथमिकता कैटरीना तूफान की मार झेल रहे लुसियाना को वापस अपने पैरों पर खड़ा करना है। गौरतलब है कि काफी समय से खबरे आ रही थी कि रिप्बलिकन पार्टी की ओर से ब़ॉली जिंदल उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनेगें।
बॉबी जिंदल ने नेशनल प्रेस क्लब में बोलते हुए कहा कि मैं यह बात पहले भी कह चुका हूं और एक बार फिर कह रहा हूं मुझे से काम चाहिए था वो मुझे मिल चुका है।गर्वनर पद के लिए चुनाव प्रसार करते हुए मैंने लुसियाना के लोगों से कुछ वादा किया था और मैं उससे पीछे नहीं हटना चाहता। मेरा राज्य के लोग भी काफी परेशानियों का सामना कर रहे हैं मेरी पहली प्रथामिकता मेरा राज्य है।
बॉबी ने कहा कि वैसे भी मैकेन ने मुझे उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ने को नहीं कहा है इसलिए उनकी बात नकारने का कोई प्रश्न ही नहीं उठता।